Ramgarh News: विश्व शांति दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया शांति का संकल्प
रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा की ओर से सोमवार को विश्व शांति दिवस के अवसर पर एला एंगलाइज स्कूल भुरकुंडा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को विश्व शांति का महत्व बताते हुए आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्व शांति के लिए प्रतिज्ञा भी दिलाई गई। मौके पर लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा के अध्यक्ष सूबेदार एचएन यादव, सचिव डॉ. एमके मंजुल, स्कूल के प्राचार्य विजयंत कुमार, लियो क्लब के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे। अध्यक्ष सूबेदार एचएन यादव ने कहा कि शांति केवल युद्ध की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सम्मान की भावना है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: विश्व शांति दिवस पर कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.