रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ में विद्यार्थियों को जनसंख्या वृद्धि, उसके दुष्प्रभावों और सतत विकास के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष प्रार्थना सभा, विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 11 मानविकी के विद्यार्थियों की ओर से विद्यालय प्रार्थना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और जनसंख्या संतुलन की आवश्यकता पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। जनसंख्या नियंत्रण और जागरूकता से जुड़े प्रेरक नारों के माध्यम से सभी को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर छात्रों को किया जागरूक गणित संकाय के विद्यार्थियों ने ग्...