रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज ने जिला भू-अर्जन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में एनएचएआई, भारतमाला परियोजना, चुटूपालू घाटी, बरलांगा-कसमार, ललकीघाटी और एनएच-33 मांडू क्षेत्र से जुड़े भूमि अधिग्रहण, वंशावली सत्यापन तथा रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान की बिंदुवार समीक्षा की गई।

लंबित मुआवजा मामलों का निष्पादन समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मुआवजा भुगतान के मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से रैयतों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए, ताकि उन्हें उनके अधिकार का लाभ समय पर मिल सके। उपायुक्त ने रैयतों की वंशावली, भू-स्वामित्व प्रम...