रामगढ़, अक्टूबर 17 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। नवरात्र के सप्तमी को विधायक रोशन लाल चौधरी ने पतरातू क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। साथ ही मां के दरबार में माथा टेक कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। साथ ही मेन रोड पतरातू के सुंदर पूजा पंडाल का फीता काट कर उद्घाटन किया। दूसरी ओर रेलवे स्टीम कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन समाजसेवी सह जनता मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष निशि पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। जबकि हनुमान गढ़ी पूजा पंडाल का उद्घाटन मुखिया नूतन सिंह ने किया। मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो, मुखिया गिरजेश कुमार, धमेंद्र सिंह, अशोक पाठक, गणेश ठाकुर, निशांत सिंह, गौरी शंकर सोय, भुवन बड़ाइक, रवि सिंह, सुनील पाठक, धनंजय सिंह, कपिल रजक, पवन सिंह, सरोज प्रसाद, राजकुमार श्रीवास्तव आदि दर्...