रामगढ़, अगस्त 7 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने पर्यटन निदेशालय, झारखंड के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात कर पतरातू में राज्य स्तरीय पर्यटन प्रबंधन संस्थान की स्थापना की मांग को लेकर शनिवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायक श्री चौधरी ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से संपन्न राज्य है। हुंडरू फॉल, दशम फॉल, नेतरहाट, बैद्यनाथ धाम, पारसनाथ, मां छिन्नमस्तिका मंदिर, पतरातू डैम एवं घाटी सहित अनेक पर्यटन स्थल राज्य को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं होने के बावजूद राज्य में पर्यटन, होटल प्रबंधन और आतिथ्य सेवा से जुड़े उच्च स्तरीय प्रशिक्षण संस्थानो...