Ramgarh News: विधायक ने सामुदायिक भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया
रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को ग्राम सभा की गई है। ग्रामसभा में गिद्दी काली मंदिर के पास निर्माण स्थल का चयन किया गया। पर इसे लेकर गिद्दी के कुछ लोगों ने विरोध जताया है। इसके बाद मांडू विधायक निर्मल महतो ने शुक्रवार को गिद्दी में निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। लोगों से बात करने के बाद मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि गिद्दी सामुदायिक भवन कहां बनेगा, इसका फैसला वह दो दिनों के अंदर लेगे। इस अवसर पर यूनियन नेता अरूण सिंह, दीपक सिंह, गुड्डू यादव, राजेश सिंह, रामपुकार, छोटू, संजय सिंह, मो. जब्बार सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.