रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने शुक्रवार को बड़काचुंबा के बंद जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। विधायक के साथ में पीएचडी विभाग के अभियंता भी थे। इसके बाद विधायक ने रामगढ़ उपायुक्त से मोबाइल पर बात करके इसे चालू करने के लिए कहा। जिसके जबाब में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी और अभियंता को जल्द ही डीपीआर बना कर इसे चालू करने के लिए कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया। इस अवसर पर बड़काचुंबा पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद राजू ने बताया लगभग 7 वर्ष से यह जलापूर्ति योजना बंद पड़ा है। जिसके कारण चुंबा के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे चालू करने को लेकर वे लगातार सांसद, विधायक, रामगढ़ उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों से मांग करते रहे हैं। निरीक्षण के दौ...