रामगढ़, जुलाई 17 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में ग्रामीण कार्य विभाग की अनावर्त निधि से एलाइट पावर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से कराए जा रहे श्मशान घाट पथ व गार्डवाल निर्माण का शुक्रवार को विधायक ममता देवी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क व गार्डवाल निर्माण में कथित अनियमितता की शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण का निरीक्षण किया।

निरिक्षण में मौजूद लोग निरीक्षण में अपर समाहर्ता मनिंद्र भगत, बीडीओ सुधा वर्मा, अंचलाधिकारी सीताराम महतो, जिप सदस्य रेखा सोरेन व मुखिया जीतलाल टुडू आदि मौजूद थे। जांच में निर्माण एजेंसी क्लासिक इंजीकॉम के लोग भी मौजूद थे। ग्रामीणों का आरोप है कि गार्डवाल बिना उचित फाउंडेशन के बनाया जा रहा है। गार्डवाल की ऊंचाई सात फीट होनी थी, जिसमें लगभग त...