Ramgarh News: विधायक ने की दिन के समय भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग
रामगढ़, नवम्बर 7 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल और कोयला परियोजनाओं से संचालित फ्लाई ऐश और कोयला लदे भारी वाहनों का परिचालन केवल रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सुनिश्चित करने का विधायक रोशन लाल चौधरी ने मांग की। उन्होंने पतरातू से रामगढ़ टाउन तक पीवीयूएनएल और विभिन्न कोयला खनन परियोजनाओं से फ्लाई ऐश (राख) तथा कोयला ढुलाई में लगे भारी वाहनों के अनियंत्रित एवं लगातार परिचालन पर गंभीर चिंता जताते हुए रामगढ़ के उपायुक्त को पत्र लिखकर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि फ्लाई ऐश एवं कोयला लदे भारी वाहनों के लगातार आवागमन के कारण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Pakur News: दीपावली एवं काली पूजा को लेकर पाकुड़ शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.