Ramgarh News: विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत
रामगढ़, सितम्बर 12 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। डुड़गी पंचायत में डीएमएफटी मद से करीब 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ एवं पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया। योजना के तहत नूर मोहम्मद के घर से छोटेलाल बेदिया के घर तक पीसीसी पथ एवं पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। शिलान्यास के अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुलिया समेत बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उक्त सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, बरसात के दौरान रास्ते में जलजमाव और आवागमन की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास डुड़गी पंचायत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.