रामगढ़, अगस्त 25 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। ब्रह्माकुमारी रोशनी ने विधायक रोशन लाल चौधरी को परमात्मा शिव की रक्षा सूत्र बांधी। साथ ही सोमवार को ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पीटीपीएस पतरातू की ओर से दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत विधायक रोशनलाल चौधरी को बीके रामदेव ने नशामुक्ति फॉर्म भरा कर अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाले वैश्विक उत्सव का निमंत्रण पत्र भेंट किया एवं पगड़ी पट्टा , ईश्वरीय सौगात द्वारा उन्हें सम्मानित कर उत्सव में आने का निमंत्रण दिया।प्रेस बयान जारी कर बताया गया कि पतरातू सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रोशनी बहन ने सावन माह का महत्व बताते हुए विधायक रोशनलाल चौधरी को, सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान, भुरकुंडा ओपी के प्रभारी उपेन्द्र कुमार और मुखिया किशोर कुमार महतो को आत्म-...