Ramgarh News: विधायक की पहल से रोशन हुआ बिरसा चौक मॉर्केट
रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। वज्रपात से खराब हुए ट्रांसफार्मर को बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी की पहल पर बिजली विभाग ने बदल दिया। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद पिछले तीन रात और दो दिनों से अंधेरे में डूबा भुरकुंडा का बिरसा चौक मॉर्केट सोमवार शाम को फिर से रोशन हो गया। 14 अगस्त की सुबह करीब चार बजे बारिश के दौरान हुए वज्रपात से बिरसा चौक स्थित ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके कारण बिरसा चौक से लेकर रामनवमी मैदान तक के दुकानों और घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी थी। लेकिन 15 अगस्त और लगातार छुट्टियों के कारण विभाग ने तत्काल ट्रांसफार्मर बदलने में असमर्थता जताई। इसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने विधायक रोशनलाल चौधरी से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया था। बिजली बहाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.