Ramgarh News: विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति ने किया रामगढ़ का दौरा
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव एवं समिति के सदस्य डालटेनगंज विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने बुधवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान समिति द्वारा परिसदन परिसर में जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। सभापति एवं सदस्यों ने जिले में आंतरिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण, केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने विभागवार कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर विशेष बल दिया। जिन विभाग की रिपोर्ट नहीं मिली है, उन्हें रांची तलब किया गया है। यह भी पढ़ें- जनहित के मामलों में लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.