रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। अरगडा क्षेत्र के सीएसआर के तहत गुरुवार को सिटिजन फोरम पब्लिक स्कूल गिद्दी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल गिद्दी के चिकित्सकों ने शिविर में विद्यालय के करीब 80 छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय के डॉ सागर कुमार ने स्वास्थ्य जांच किया। साथ ही दवा उपलब्ध कराया गया और स्वास्थ्य की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। इस दौरान फार्मासिस्ट तौहीद आलम ने जांच कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर प्राचार्य उदय शंकर भट्टाचार्य समेत शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...