Ramgarh News: विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी नोवलेज जंक्शन साइबर लाइब्रेरी की द्वितीय शाखा : अमित सिन्हा
रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर के विद्यार्थियों को बेहतर, शांत और किफायती अध्ययन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नोवलेज जंक्शन साइबर लाइब्रेरी की द्वितीय शाखा का शुभारंभ बुधवार को किया गया। सिटी हॉस्पिटल रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के पीछे जीएस कॉम्पलेक्स में शुरू की गई इस शाखा के उद्घाटन समारोह के साथ कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी सह मुख्य अतिथि अमित सिन्हा और विशिष्ट अतिथि नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमित सिन्हा ने लाइब्रेरी के प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नोवलेज जंक्शन साइबर लाइब्रेरी विद्यार्थियों की सफलता के लिए आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी।विद्यार्थियों यह भी पढ़ें- एसबी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.