रामगढ़, नवम्बर 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत रामगढ़ की ओर से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सभाकक्ष में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के तहत जिला स्तरीय विकसित भारत चैलेंज ट्रैक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रतिभावान युवाओं ने पीपीटी के माध्यम से सतत औद्योगीकरण और विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्रथम चरण की प्रश्नोत्तरी और द्वितीय चरण की लेख प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।इसमें अनिका भगतिया ने प्रथम, अनीशा कुमारी ने द्वितीय, मोबसरीन खान ने तृतीय, जया कुमारी ने चतुर्थ, विक्की कुमार ने पंचम और अजय कुमार महतो ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- ...