Ramgarh News: वन विभाग ने 45 टन अवैध कोयला जब्त किया
रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। मांडू वन विभाग की टीम ने शनिवार को कोदवे चिरवा से 45 टन अवैध कोयला जब्त किया है। वन विभाग के अनुज कुमार,विकास कुमार सहित वन विभाग के टीम ने शनिवार को कोदवे चिरवा से अवैध कोयला जब्त किया है। बताते हैं वन विभाग के अनुज कुमार, विकास कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कोदव चिरवा के पास अवैध खनन कर कोयला जमा किया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने अवैध कोयला जब्त कर लिए। इधर मांडू वन विभाग के रेंजर बटेश्वर पासवान ने मोबाइल पर इस संबंध में पूछने पर कोयला जब्त किए जाने की जानकारी होने से इंकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.