Ramgarh News: वन विभाग ने अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा, चालक फरार
रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पतरातू वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गुरुवार रात्रि एक 12 चक्के वाला ट्रक पकड़ा, जिसमें अवैध रूप से कोयला लदा था। जब्त ट्रक को जांच के लिए वन विभाग कार्यालय लाया गया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पतरातू वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक के बवत उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। आगे उनके निर्देश पर 30 जुलाई की शाम भुरकुंडा के प्रभारी वनपाल उत्तम कुमार गश्ती टीम के साथ फोरलेन मतकामा चौक में डट गए। रात्रि करीब साढ़े 9 बजे भुरकुंडा की ओर से आ रहा 12 चक्का ट्रक (ओडी09पी-4682) मतकामा चौक पहुंचा। वन विभाग की टीम ने जैसे ही ट्रक को रुकने का इशारा किया, चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। इसके बाद टीम ने जब्त ट्रक को भुरकुंडा स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.