Ramgarh News: वनाधिकार के लंबित दावों का निपटारा कर 15 नवंबर तक पट्टा देने की मांग
रामगढ़, नवम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला ग्रामसभा मंच ने वनाधिकार कानून 2006 के तहत लंबित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों का निपटारा कर लाभुकों को वनाधिकार प्रमाण पत्र देने की मांग की है। इस संबंध में मंच के अध्यक्ष हीरालाल मुर्मू और सचिव ओम प्रकाश मांझी ने मंगलवार को उपायुक्त सह जिला स्तरीय वनाधिकार समिति के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले की विभिन्न ग्रामसभाओं ने सैकड़ों व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावे जमा किए हैं, लेकिन अब तक कई दावों का निपटारा नहीं हुआ है। वहीं, अनेक लाभुकों को स्वीकृत पट्टे में कम रकबा दिया गया है। मंच ने 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी लंबित दावों का निष्पादन कर पट्टा वितरण की मांग की है। साथ ही सामुदायिक वनाधिकार में बांस, लाख, केंदू पत्ता संग्रहण एवं व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.