रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर को वेस्ट बोकारो के घाटोटांड स्थित स्थानीय पटेल चौक पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल समिति, वेस्ट बोकारो डिवीजन घाटोटांड की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी। समारोह में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, कार्यक्रम में टाटा स्टील के महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीजन घाटोटांड शाखा के यूनियन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों और उनके शिक्षकों की भी समारोह में सहभागिता रहेगी। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सरदार पटेल की...