रामगढ़, अगस्त 19 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोधमा गांव स्थित पुल के नीचे दामोदर नदी से बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। शव काफी समय तक पानी में रहने के कारण गलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

शव की पहचान जानकारी के अनुसार पुलिस को सुबह लगभग 9:00 बजे सूचना मिली थी कि लोधमा पुल के नीचे दामोदर नदी में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला और आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पहचान नहीं होने के बाद शव को सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया ह...