रामगढ़, अगस्त 9 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि । ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा उनके प्रखंड मुख्यालय पर ही उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रामगढ़ जिला परिवहन विभाग की ओर से दुलमी प्रखंड मुख्यालय परिसर में एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दुलमी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी की। कागजी प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने वाले सैकड़ों युवाओं के बीच मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, दुलमी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित मिश्रा एवं दुलमी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि बिक्की कुमार महतो उपस्थित रहे। अतिथियों व परिवहन विभाग के अधि...