Ramgarh News: लबगा मध्य विद्यालय में चोरी कर भाग रहे दो युवक गिरफ्तार
रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बासल थाना क्षेत्र के लबगा गांव स्थित मध्य विद्यालय में चोरी कर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए कंप्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड समेत अन्य सामान बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात बासल थाना पुलिस लबगा गांव में गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर दो युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने सशस्त्र बल के जवानों की मदद से दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान लबगा निवासी सानु कुमार मुंडा और रितिक कुमार के रूप में हुई।तलाशी के दौरान दोनों के पास बेडशीट में बंधा सामान मिला। विधिवत तलाशी लेने पर उसमें कंप्यूटर मॉनिटर, सीपीयू, कीबोर्ड समेत अन्य सामग्री बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.