रामगढ़, अक्टूबर 1 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना की ओर से गुरुवार को लइयो में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक दायित्व योजना के तहत आयोजित इस कैम्प में चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शाहनवाज हसन और उनके टीम के लोगों ने 111 महिला एवं पुरुषों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया। इसके पूर्व पीओ एमके सिंह, मुखिया मदन महतो, पर्सनल ऑफिसर इरशाद अहमद और डॉक्टर शहनवाज हसन ने शिविर का उदघाटन फिता काट कर किया। मौके पर डॉक्टर शहनवाज ने ग्रामीणों को इस मौसम में होने वाले बीमारियों से बचने के लिए सुझाव के साथ साथ बेहतर स्वास्थ्य के लिए परामर्श भी दिया ताकि स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीण ज्यादा से ज्यादा जागरूक हो सकें। शिविर में बीपी, सुगर, सर्दी, खांसी, बुखार, कमद दर्द, घूटना दर्द आद...