Ramgarh News: लइयो में मस्जिद ढलाई में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी लइयो के तत्वावधान में सोमवार को मस्जिद की ढलाई का कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक जलसे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। जलसे में उपस्थित उलेमा-ए-किराम ने तकरीर करते हुए कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है। मस्जिद के निर्माण में सहयोग करना पुण्य का कार्य है और इसमें योगदान देने वालों को अनगिनत नेकियां मिलती हैं। इसके बाद मस्जिद की ढलाई के लिए कड़ाही की बोली लगाई गई। इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बोली में मुमताज अंसारी एवं नूरेशा खातून (उप मुखिया) ने 1 लाख 73 हजार 786 रुपये की बोली लगाकर पहली कड़ाही ली। वहीं जाकिर अंसारी ने 1 लाख 72 हजार 786 रुपये की बोली लगाकर दूसरी, मोबिन अंसारी ने 1 लाख 58 हजार 786 रुपये म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.