Ramgarh News: लंबित वेतन और बहाली की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किया भिक्षाटन
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। लंबित वेतन भुगतान, बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) के आह्वान पर सोमवार को रामगढ़ सदर अस्पताल सहित राज्यभर में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया। आंदोलन के सातवें दिन कर्मचारियों ने भिक्षाटन के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह रामगढ़ जिलाध्यक्ष कुणाल बनर्जी ने कहा कि कर्मचारियों का जुलाई 2026 से वेतन लंबित है। इसके अलावा मनमाने ढंग से वेतन कटौती, एंबुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने और सेवा से हटाए गए कर्मचारियों की बहाली नहीं होने के कारण कर्मियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने यह भी पढ़ें- Bokaro...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.