रामगढ़, जुलाई 31 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना क्षेत्र के मसमोहना गांव में शुक्रवार को खेत में रोपा रोपने के दौरान एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार सागर बेदिया के परिजन पहाड़तर खेत में धान की रोपाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनका पुत्र सुमन बेदिया (6) पास में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पानी से भरे गड्ढे में चला गया और डूब गया। काफी देर तक बच्चा दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान लगभग शाम 4 बजे उसे पानी में डूबा हुआ पाया गया। आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है। ...