Ramgarh News: रोड सेल चालू करने को लेकर प्रबंधन को दिया आवेदन
रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना में चलने वाली रोड सेल संचालन समिति ने सोमवार को परियोजना के कांटा घर के पास एक बैठक आयोजन किया। बैठक के बाद स्थानीय प्रबंधन को रोड सेल चालू करने के लिए मांग पत्र दिया गया। बैठक में परियोजना से विस्थापित, प्रभावित लइयो, गोसी, रहावन, पचमो, इचाकडीह सहित आस पास के ग्रामीण मजदूरों के प्रतिनिधि और लिफ्टर शामिल थे। बैठक में लोगों ने कहा कि प्रबंधन कोयला का ग्रेड का हवाला देकर पिछले तीन माह से रोड सेल को बंद कर रखा है। रोड सेल बंद होने से इस पर आश्रित हजारों लोगों के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। वहीं आने वाले महिनों में हिन्दुओं का कई छोटे बड़े त्योहार सर पर है।ऐसे में लोग अपने परिवार और बाल बच्चों को उनकी जरुरतों को कैसे पुरा करें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.