Ramgarh News: रोटरी रामगढ़ सेंट्रल सेवा कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा : पवंजय कुमार
रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोटरी रामगढ़ सेंट्रल की ओर से मंगलवार, को बिजुलिया तालाब के समीप स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में वाटर कूलर यूनिट स्थापित की गई। संस्था के अध्यक्ष पवंजय कुमार ने स्वर्गीय अनुराधा देवी और स्वर्गीय ध्रुव कुमार की स्मृति में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को भावुक और सराहनीय बताया। अध्यक्ष पवंजय कुमार ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सेंट्रल हमेशा समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए तत्पर रहेगा। जरूरतमंदों की सहायता करना और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनहित के कार्य करती रहेगी। भगवान चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष ने रोटरी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.