Ramgarh News: रोटरी क्लब रामगढ़ ने कारगिल के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। 27 वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार की देर शाम रोटरी क्लब रामगढ़ की ओर से रोटरी हॉल सभागार में श्रद्धांजलि और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों के वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रसेवा के संकल्प को नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामचंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाजार टांड़ के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत वंदे मातरम् और सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन रोटेरियन अमरेश गणक ने किया, जबकि स्वागत भाषण रोटेरियन आशीष दास और धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन संजीव कुमार संजू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.