Ramgarh News: रोटरी के शिविर में 150 नेत्र रोगियों की हुई जांच
रामगढ़, जुलाई 21 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रोटरी क्लब भुरकुंडा और रांची के आई हॉस्पिटल आयरिश के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को भारत मेडिकल हॉल में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, सचिव प्रवीण शर्मा, आयरिश हॉस्पीटल के डॉ विशाल कुमार, डॉ आदित्य भारद्वाज और मार्केटिंग हेड नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करना है। सचिव प्रवीण शर्मा ने कहा कि नए सत्र में चिकित्सा, पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर क्लब विशेष अभियान चला रहा है। शिविर में मोतियाबिंद, एलर्जी, संक्रमण आदि रोग से पीड़ित लोगों को जांचोपरांत चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके अलावा नेत्र विशेषज्ञों ने आंखों की नियमित देखाभाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.