रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को एक बार पुन: भुरकुंडा कोलियरी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए का चक्का जाम कर दिया। भुरकुंडा परियोजना कार्यालय के समीप टेंप्रोरी हॉल में डेरा डाले मोर्चा के लोगों ने सीसीएल भुरकुंडा प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि 17 अक्टूबर को हुई वार्ता में प्रबंधन व कंपनी ने उनके नियोजन की मांग पर सहमति जताई थी, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। इसलिए अब वे कोरे आश्वासन पर नहीं मानेंगे। जब तक नियोजन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। चक्का जाम आंदोलन में मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा, परियोजना अध्यक्ष सन्नी बेसरा, सचिव धनीराम मांझी, केंद्रीय सदस्य सुनील म...