रामगढ़, अक्टूबर 14 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा ने बुधवार को भुरकुंडा कोलियरी क्षेत्र में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू किया। मोर्चा के सदस्य भुरकुंडा परियोजना कार्यालय के समीप टेंप्रोरी हॉल रोड जाम कर धरने पर बैठ गए। मोर्चा पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इसमें मुख्य रूप से आउटसोर्सिंग कंपनी बीएलए में 75 प्रतिशत नियोजन की मांग शामिल है। इसके अलावा भुरकुंडा रोड सेल को जल्द चालू कर उसके संचालन और ट्रांसपोर्टिंग की कमान मोर्चा को सौंपने की मांग की जा रही है। मोर्चा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष रंजीत बेसरा ने कहा कि संगठन पिछले छह माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। इसके बावजूद सीसीएल प्रबंधन की भूमिका दुर्भाग्यपूर्ण रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन बार-बार झूठा आश्वासन देकर मोर्च...