रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बैनर तले गुरुवार को झारखंड कोलियरी परियोजना कार्यालय के समक्ष रैयत-विस्थापितों की 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन मुख्य रूप से डुमरी विधायक सह जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शामिल हुए। उन्होंने रैयत-विस्थापितों के हक, अधिकार, सम्मान एवं न्याय की आवाज को बुलंद करते हुए उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप उनके जमीन पर कोलियरी चला रहे हैं तो उनका हक अधिकार देना होगा। अगर आप देने में सक्षम नहीं हैं तो कार्यालय में ताला लगाकर यहां से जाने का काम करें। कार्यक्रम को बिहारी कुमार पूर्व प्रत्याशी माण्डू विधानसभा, पूजा महतो, रवि मह...