Ramgarh News: रेल परियोजना के तहत आयोजित मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित
रामगढ़, जुलाई 14 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रेल परियोजना के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सुदृढ़ बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुलाई माह में आयोजित मासिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार को टाउन हॉल, रामगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित कियाइस अवसर पर उपायुक्त ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि मासिक परीक्षाओं का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों का मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि उनकी सीखने की क्षमता को निरंतर बेहतर बनाना और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना भी है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.