Ramgarh News: रेल पटरी के पास मिला घायल, इलाज के लिए रिम्स रेफर
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर ओपी क्षेत्र के एतियातू गांव में सोमवार तड़के रेलवे लाइन किनारे करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम मंगरा गंझू व पता पलामू बताया है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह मालगाड़ी में सवार होकर आ रहा था। इसी दौरान उतरने के क्रम में गिर जाने से घायल हो गया। ओपी प्रभारी ने बताया कि घायल फिलहाल अधिक जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। बातचीत के आधार पर उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.