रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। झारखंड इंटर कॉलेज होसिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में रेलीगढ़ा और तोपा-पिंडरा की टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को पहले सेमीफाइनल में श्रमिक प्लस टू हाई स्कूल तोपा-पिंडरा की टीम ने 3-0 उत्क्रमित हाई स्कूल भुरकुंडा को पराजित कर फाइनल में पहुंची है। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में एएनएस प्लस टू उच्च विद्यालय रेलीगढ़ा और गवर्नमेंट मिडिल स्कूल ओरला की टीमो के बीच खेली गई। निर्धारित समय तक दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सका। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में रेलीगढ़ा की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच होसिर कॉलेज के स्थापना दिवस के दिन खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...