Ramgarh News: रेलीगढ़ा में लिफ्टरों ने 4 घंटा कोयला ढुलाई कार्य बाधित किया
रामगढ़, जुलाई 3 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा परियोजना में शुक्रवार को लिफ्टरों ने 4 घंटा कोयला ढुलाई कार्य बाधित किया। लिफ्टरों ने कांटा घर और चेक पोस्ट के पास शेड और पेयजल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक पावर प्लांट, रोड सेल और क्रसर से कोयला ढुलाई होने वाले कार्य को बाधित किए रखा। कोयला लिफ्टरों ने बताया इन दिनों कोलियरी प्रबंधन भिजिलेंस का हवाला देकर उन्हें चेक पोस्ट और कांटा घर में प्रवेश नहीं करने देता है। ऐसे में उन्हें बैठने के लिए शेड और पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। बाद में कोलियरी प्रबंधक लिफ्टरों से मिलकर 10 दिन के अंदर कांटा घर और चेक पोस्ट के पास शेड और पेयजल की व्यवस्था करने के आश्वासन दिए जाने पर कोयला ढुलाई कार्य शुरू किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सीसीएल बोकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.