रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा मेनरोड निवासी बबन मिश्रा के क्वार्टर की ताला तोड़कर चोरों ने बीते रात लाखों रुपए के सामान की चोरी कर लिया है। बबन मिश्रा की पुत्री डिंपल कुमारी ने इसकी लिखित सूचना गिद्दी थाना में दी है। जिसमें कही है कि सोमवार को उसके भाई ने उसे सूचना दिया कि उसके रेलीगढ़ा के क्वार्टर में ताला तोड़ कर चोरो ने चोरी कर लिया है। सूचना के बाद वह रांची से रेलीगढ़ा पहुंची तो पता चला कि उसके भाई और मां रविवार को इलाज के लिए चेन्नई गए हैं। इसके बाद चोरों ने उसके क्वार्टर का ताला तोड़कर आलमारी से सोने और चांदी के लाखो रुपए के जेवरात की चोरी कर लिया है। पुलिस को दिए लिखित में चोरों के चोरी किए गए सामान में सोने की हार सेट 30 ग्राम, सोने का कंगन 15 ग्राम, गोल्ड मेटल हीरा जड़ित 4 पीस प्रति पीस 10 ग्र...