Ramgarh News: रेलीगढ़ा में नालियों पर से अतिक्रमण हटाने की मांग
रामगढ़, जुलाई 10 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। जदयू युवा के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह मजदूर नेता प्रदीप रजक ने रेलीगढ़ा परियोजना के पीओ से मेन रोड में नाली पर से अतिक्रमण हआने की मांग की है। जदयू नेता प्रदीप रजक रेलीगढ़ा पीओ को मांग पत्र सौंपकर नाली पर से अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। पत्र में कहा है रेलीगढ़ा बाजार स्थित मेन रोड पर पिछले कई दिनों से नाली का गंदा पानी बह रहा है। जिससे राहगीरों, दुकादरों और काली मंदिर में पूजा करने जाने वाले श्रद्धालुओ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रेलीगढ़ा में डेटुडे के कार्य करने वाले ठेकेदार से नाली की सफाई की मांग करने पर कहा कि जब तक नाली पर से अतिक्रमण नहीं हटेगा है तब तक नाली साफ नहीं होगी। इसीलिए नालियों पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.