रामगढ़, जुलाई 12 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने रविवार को रेलीगढ़ा क्रिकेट टीम को क्रिकेट सामग्री प्रदान किया। इसके बाद क्रिकेट सामग्री प्रदान अरगड्डा क्षेत्र के खिलाड़ियों ने कहा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और बच्चों युवाओं में खेल भावना जागृत करने के उद्देश्य से रेलीगढ़ा क्रिकेट टीम को क्रिकेट सामग्री का प्रदान किया गया है। कहा क्षेत्र के युवा खेल में अच्छा करें इसके लिए वह सभी हर संभव सहयोग करेंगे। रेलीगढ़ा क्रिकेट टीम को खेल सामाग्री प्रदान करने में सतीश चौधरी, प्रदीप सिंह, डीएन सिंह, अशोक लाल, मधुसूदन सिंह, कौशिक दत्ता, सनोज कुमार, विरेन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...