Ramgarh News: रेलवे फाटक के पास ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी घायल
रामगढ़, सितम्बर 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। हेसला रेलवे फाटक के पास 30 अगस्त की सुबह ट्रक की चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों का इलाज रांची के निजी अस्पताल के चिकित्सक की देखरेख में चल रहा है। इस मामले में घायल रिंकी कुमारी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना को लेकर कहुवाबेड़ा निवासी बबलू कुम्हार के आवेदन पर रामगढ़ थाना में ट्रक संख्या जेएच 02 एवी 1619 के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 30 अगस्त को करीब 10 बजे बबलू की छोटी बहन रूपा देवी 34 वर्ष पति सूरज महतो निवासी रानीचुंबा ओरमांझी रांची और उनकी 12 वर्षीय बेटी रिंकी कुमारी कहुवाबेड़ा से अपने घर रानीचुंबा लौट रही थीं। इसी दौरान हेसला रेलवे फाटक के पास ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.