Ramgarh News: रेलवे की जमीन से अवैध दुकान-मकान हटाने का नोटिस
रामगढ़, सितम्बर 14 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के समीप रेलभूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण को लेकर रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व मध्य रेल बरकाकाना की ओर से भुरकुंडा रेल लाइन के किलोमीटर संख्या 112/9 के आसपास उत्तर दिशा में रेलभूमि पर बने अवैध आवास व दुकानों को हटाने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की गई है। रेलवे की ओर से जारी यह सूचना 9 सितंबर 2026 की है। सूचना में कहा गया है कि संबंधित रेलभूमि पर अवैध रूप से कच्चे-पक्के मकान और दुकान का निर्माण किया गया है। रेलवे ने अतिक्रमणकारियों को सूचना प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर अतिक्रमित रेलभूमि को खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.