Ramgarh News: रेलकर्मियों की समस्याओं को लेकर रेलवे कॉलोनी में संयुक्त निरीक्षण
रामगढ़, अक्टूबर 10 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। बरकाकाना रेलवे कॉलोनी में रेलकर्मियों की बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर शनिवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन और रेल प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को निरीक्षण अभियान चलाया। वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी धनबाद के निर्देश पर आयोजित अभियान में रेल आवासों की स्थिति, साफ-सफाई, जल निकासी, बिजली-पानी और सड़क जैसी समस्याओं का जायजा लिया गया। टीम ने रेलकर्मियों और उनके परिजनों से मिलकर उनकी शिकायतें भी दर्ज कीं। निरीक्षण के दौरान जर्जर रेल आवासों की मरम्मत, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन, निर्बाध पेयजल आपूर्ति और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत पर जोर दिया गया। कॉलोनी की खराब सड़कों की मरम्मत कराने तथा आरपीएफ के सहयोग से सुरक्षा और गश्ती व्यवस्था मजबूत करने पर भी चर्चा हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.