रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन सह राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन किए। पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर झारखंड के उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ मौजूद दर्जनों अधिवक्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान​ राजेश शुक्ल ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन ने अपने पति, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण स्वर्गीय शिबू सोरेन के साथ मिलकर झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज्य निर्माण और जन संघर्षों में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। यह भी पढ़ें- Godda News: रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन को नेमरा पहुंची झामुमो गोड्डा की टीम ईश्वर से दिवंगत आत...