Ramgarh News: रिवरसाइड में सीसीएल के बेदखली नोटिस का पुरजोर विरोध
रामगढ़, अगस्त 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल बरका-सयाल प्रबंधन की ओर से भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित चीफ हाउस पंचायत के आकाशदीप, गिद्दी मोड़ और रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को जारी बेदखली नोटिस का स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध जताया है। सोमवार को मुखिया विकास पांडेय के आवास पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपना आवास खाली नहीं करेंगे। बैठक में बताया गया कि सीसीएल एरिया के संपदा अधिकारी की ओर से व्यक्तिगत नोटिस जारी कर संबंधित लोगों को सीसीएल आवास पर अनाधिकृत कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ बेदखली का आदेश क्यों नहीं जारी किया जाए। साथ ही उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 8 अगस्त को संपदा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। निर्धारित तिथि पर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.