Ramgarh News: रिवरसाइड में पानी के लिए हाहाकार, तीन माह से जलापूर्ति व्यवस्था बेपटरी
रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: भुरकुंडा। भुरकुंडा के रिवरसाईड इलाके में सीसीएल की जलापूर्ति व्यवस्था पिछले करीब तीन माह से चरमराई हुई है। पतरातू वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली की समस्या के अलावा पंप और पाइप में खराबी के कारण आए दिन जलापूर्ति बाधित हो रही है। इससे रिवरसाईड की कई कॉलोनियों में पानी का संकट गहरा गया है। रिवरसाईड की इमलीगाछ, चीफ हाउस और दोतल्ला पंचायत क्षेत्र की कुछ कॉलोनियां पतरातू ट्रीटमेंट प्लांट से होने वाली जलापूर्ति पर निर्भर हैं।
पानी नहीं मिलने से परेशानी वहीं ऑफिसर कॉलोनी, स्टॉफ कॉलोनी और बुधबाजार क्षेत्र में रिवरसाईड स्थित सप्लाई सेंटर से पानी पहुंचाया जाता है। पतरातू में बिजली की समस्या के कारण कई कॉलोनियों में नियमित पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इधर तीन नंबर पोखरिया में फिलहाल एक ही पंप से भुरकुंडा जवाहरनगर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.