रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। जुबिली कॉलेज भुरकुंडा में शेपिंग द फ्यूचर ऑफ इंटेलिजेंस विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का मंगलवार को समापन हुआ। इससे पूर्व समारोह में स्मारिका विमोचन और तकनीकी सत्रों का आयोजन हुआ। तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विभिन्न उपयोगों, संभावनाओं और दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में इसके लाभों के साथ संभावित खतरों के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है। तकनीकी सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आईआईटी खड़कपुर से डॉ तारा शंकर पाल व विशिष्ट अतिथि के तौर पर एनआईटी जमशेदपुर के डॉ उदय कुमार, डॉ अंजलि पाल, डॉ मानस मंडल, वेस्ट बोकारो के प्रबंधक संतोष मिश्रा और बी...