Ramgarh News: राष्ट्रीय पोषण माह पर प्रखंड स्तर पर व्यंजन प्रतियोगिता
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत सोमवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए पोषण युक्त खाद्य-व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहायिकाओं को स्थानीय पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई। इस प्रतियोगिता में अनीषा कुमारी होसिर कनकी आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 4 प्रथम स्थान, कलावती बेसरा खपिया होन्हेमोढ़ा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 2 द्वितीय स्थान और बबीता देवी मिश्राइनमोढ़ा आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 6 तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.