रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन रामगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेलें, दौड़ें, स्वस्थ रहें के संदेश के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में केवल रामगढ़ जिले के स्थानीय खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन पटेल चौक से किया जाएगा, जिसके लिए प्रतिभागियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं महिला वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होगी और प्रतिभागियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना होगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर विश्वविद्यालय में होंगी खेल प्रतियोगिताएं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों क...